रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शोधग्रंथ छत्तीसगढ़ के प्राचीन किलों की स्थापत्य कला का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुराविद् डॉ. टी.आर. रामटेके द्वारा रचित महत्वपूर्ण शोधग्रंथ "छत्तीसगढ़ के प्राचीन किलों की स्थापत्य कला" का विमोचन किया।
यह ग्रंथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थापत्य परंपरा और ऐतिहासिक किलों की शिल्पकला को न केवल उजागर करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर के रूप में कार्य करेगा।
डॉ. रामटेके जी को इस अद्भुत कार्य के लिए हार्दिक बधाई। ऐसे शोध कार्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक मंच पर उसकी ऐतिहासिक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।