Durg. दुर्ग। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) एवं इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ई.आई.एल.) भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) योजनान्तर्गत एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), रायपुर द्वारा दुर्ग जिले के दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय हेतु दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों हेतु मूल्यांकन/परीक्षण / चिन्हांकन शिविर का आयोजन न.पा.नि. दुर्ग/न.पा.नि.भिलाई/जनपद पंचायत दुर्ग के समस्त ग्राम पंचायतों को सम्मिलित करते हुए स्थान-भक्त माता कर्मा सांस्कृतिक भवन, लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय के पास सुपेला भिलाई में आज शिविर आयोजित किया गया।
आयोजित शिविर में कुल 97 दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन किया गया जिसमें से दिव्यांगजनों हेतु निम्न सामाग्री जैसे मोटराईज्ड ट्रायसायकल-14, ट्रायसायकल 5, बैसाखी-26, व्हील चेयर-6 तथा वरिष्ठजनों हेतु श्रवण यंत्र, कमोड चेयर आदि उपकरणों सहित कुल 122 सामाग्रियों के लिए चिन्हांकित किया गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने शिविर के निरीक्षण के दौरान दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुने एवं समस्याओं को तुरंत निराकरण करने हेतु समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं एलिम्को रायपुर के टीम को आवश्यक निर्देश दिये। शिविर में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक पी. गौतम, एलिम्को रायपुर के चिकित्सकीय दल एवं नगर पालिक निगम भिलाई के कर्मचारी समाज कल्याण विभाग व जनपद पंचायत दुर्ग के कर्मचारी उपस्थित थे। इसी कड़ी में 7 सितम्बर 2026 को नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के पीछे मंगल भवन में शिविर आयोजित किया गया है। इसमें नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा, नगर पालिका परिषद कुम्हारी, नगर पालिका परिषद जामुल, नगर पालिका परिषद अहिवारा, नगर पालिका धमधा एवं जनपद पंचायत धमधा के समस्त ग्राम शामिल किये गए है।