कार का किश्त नहीं जमा करने पर मिली हत्या की धमकी, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर आरोप

छग

Update: 2025-06-19 04:33 GMT

दुर्ग। नंदिनी थाना अंतर्गत टाउनशिप निवासी रामपाल नाविक ने फाइनेंस कंपनी की गुंडागर्दी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थी रामपाल ने बताया कि उसने एक कार फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस कराई है, जिसकी वह हर महीने की किस्त अदा करता है।

आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण जून की किस्त समय से जमा नहीं कर पाए। इसकी जानकारी उन्होंने कंपनी के कर्मचारी को दी थी, जिसके बाद वसूली के लिए कंपनी के अन्य कर्मचारी घर घुसकर किस्त देने दबाव बनाने लगा। जब तुरंत किस्त देने से मना किया तो कर्मचारी ने गाली-गलौच के साथ जान से मारने की धमकी दी। रामपाल ने कलेक्टर और एसपी से शिकायत कर न्याय की मांग की है।

Tags:    

Similar News

null