सीएसआर मद से उद्योगपतियों द्वारा दिए गए 209 करोड़ का हिसाब अभी तक नहीं मिला
डुप्लीकेट इंजेक्शन भी खरीदे गए
कोविड केयर सेंटर के निर्माण में फर्जी बिल पास किया गया
पीपीई किट और मास्क बाजार दर से 4 गुना अधिक दर पर खरीदा गया
रायपुर (जसेरि)। कोविड-19 महामारी के दौरान छत्तीसगढ़ के तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जमकर भ्रस्टाचार किया , जिसकी शिकायत पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कँवर ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह से किया है। उन्होंने शिकायत पत्र में लिखा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न उद्योग घरानो ने लगभग 209 करोड़ रूपये अपने सीएसआर मद से कांग्रेस सरकार को दिए थे लेकिन उस अनुपात में खर्चा नहीं कर जमकर भ्रष्टाचार किया गया। यदि सही तरीके से जाँच की जाये तो बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और घोटालों के कई मामले सामने आएंगे। कांग्रेस के नेताओं ने अपने आकाओं के शह पर संकट के समय आपातकालीन खरीद नियमों में ढील का फायदा उठाकर कई जगहों पर जनता के पैसों का दुरुपयोग किया गया।
कोविड के दौरान भ्रष्टाचार करने में कोई कमी नहीं की। चिकित्सा उपकरणों की खरीद में घोटाला करने से कांग्रेसी बाज नहीं आये थे जिसमे अधिकारी भी शामिल थे उन्होंने पीपीई किट और मास्क बाजार दर से तीन से चार गुना अधिक कीमत पर पीपीई किट, एन-95 मास्क और ग्लव्स खरीदे गए।
वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में हुई भ्रस्टाचार के बारे शिकायत करते हुए उन्होंने बताया कि आपातकाल का हवाला देकर बिना टेंडर या बिना गुणवत्ता जांच के अयोग्य कंपनियों को भारी-भरकम एडवांस भुगतान किए गए। कई वेंटिलेटर बाद में खराब पाए गए। इसी तरह नकली और घटिया सामग्री की आपूर्ति,सैनिटाइज़र और नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन और घटिया सैनिटाइज़र की ब्लैक मार्केटिंग हुई। इसके अलावा घटिया टेस्टिंग किट भी कई जगह पायी गई। कई जगहों पर ऐसी रैपिड एंटीजन किट खरीदी गईं जो सटीक नतीजे नहीं दे रही थीं, जिससे संक्रमण और फैला।
रायपुर के इनडोर स्टेडियम सहित प्रदेश भर में बनाये गए कोविड केयर सेंटर के निर्माण में जमकर की गई भ्रस्टाचार अस्थायी कोविड केयर सेंटरों के टेंट, गद्दे और भोजन की व्यवस्था के नाम पर फर्जी बिल बनाए गए। कई मामलों में जितनी सं या दिखाई गई, जमीनी स्तर पर उतने मरीज या सुविधाएं मौजूद ही नहीं थीं। पूर्व मंत्री ननकी राम कँवर ने शिकायत कर मांग की है कि यदि जाँच हो जाये तो कई बड़े नेता और अधिकारी जेल की सीखचों के पीछे होंगे।
Tags: