बिलासपुर। शहर के लाल बहादुर शास्त्री शाला में अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता विजय कौशल महाराज की राम कथा होगी। 11 से 19 फरवरी तक यह कथा अपरान्ह 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इससे पूर्व 10 फरवरी को विशाल मंगल कलश शोभा यात्रा जगन्नाथ मंगलम से सुबह प्रातः 9 बजे से निकाली जायेगी। इसमें हनुमान जी की झांकी 10 रामायण मानस गान मंडली और 101 रामायण पोथी यात्रा तथा हजारों श्रद्धालुओं केशरिया ध्वज लेकर शामिल होंगे। सैकड़ों माताएं - बहनें पीले परिधान पहनकर सिर में मंगल कलश लेकर इसी यात्रा का प्रमुख आकर्षण होंगी। यह शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर जाकर विशर्जित होगी। शहर में इस ऐतिहासिक रामकथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर है।
भगवान राम के जीवन चरित्र का विजय कौशल महाराज के मुखाग्र बिंदु से रसपान करने का अंचल वासियों को एक बार फिर से सुअवसर मिलने जा रहा है। इस आयोजन के प्रमुख संरक्षक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के गणमान्य नागरिकों की आयोजन समिती जुटी हुई है। आज गुरूवार शाम तक लाल बहादुर स्कुल मैदान में विशाल पंडाल व मंच बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। जहां हजारों श्रद्धालु भक्तों की बैठने की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। ज्ञात हो कि री विजय कौशल रामचरित मानस को अपने अनोखे अंदाज में सुनाने लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाते हैं। वे मानस के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक, वैदिक मूल्यों के बारे में आम श्रद्धालुओं को अपने अनुभव से रूबरू कराते हैं। साथ ही साथ वे हमारे जीवन शैली व सोच को नया रूप देते हैं। आयोजन की तैयारियों को लेकर आज समिति के समस्त सदस्य जुटे हुए हैं।
Tags: