जिले के पुलिस कैंपों में उत्साह के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

छग

Update: 2024-08-19 17:23 GMT
Narayanpur. नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप आज प्रदेश के सभी पुलिस कैंपों में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया गया। इसी तारम्य में नारायणपुर जिले के पुलिस कैंपों नेलवाड़, भरंडा, हलामीमुंजमेटा, छोटेडोंगर, फरसगांव, अंजरेल, तेलसी, झारा, कोहकामेटा,और नारायणपुर सहित जिले की अन्य कैंपों में गांव-गांव की महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन त्योहार मनाया।
महतारी वंदन की महिलाओं ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक भाई की तरह हमें प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक मदद कर रहे हैं और एक हमारे सैनिक जवान भाई अपने घर से दूर रहकर हमारे देश और घर की रक्षा कर हमें सुरक्षा प्रदान करते हैं, ये दोनों ही हमारे लिए बड़े भाई से कम नहीं है। जवानों और महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की पुलिस कैंपों में रक्षा बंधन त्योहार आयोजित करने की पहल बहुत अच्छी है। देश की सेवा में लगे जवानों को भी अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने की भावना महसुस हुई।
Tags:    

Similar News

-->