राजनांदगांव। राजनांदगांव को जिले का पहला महिला थाना मिला छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 रमन सिंह ने शुभारंभ किया।
यह भी पढ़े
महापौर मधुसूदन यादव और 51 वार्डों के पार्षदों ने शनिवार को विधिवत रूप से शपथ ली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने मेयर और पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ के साथ ही मधुसूदन यादव शहरी सरकार के मुखिया बन गए। यादव तीसरी बार महापौर पद पर काबिज हुए हैं। यादव ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत बतौर पार्षद की थी। निगम की राजनीति में वह काफी सुलझे हुए माने जाते हैं। यादव महापौर के अलावा निगम के अध्यक्ष भी रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा समेत 51 पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
स्थानीय गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में महापौर यादव और पार्षदों ने शपथ ली। सबसे पहले महापौर यादव ने शपथ ग्रहण किया। इसके बाद महिला पार्षदों को शपथ दिलाई गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर महिलाओं को पहले शपथ दिलाई गई। इसके बाद पुरूष पार्षदों ने विधिवत रूप से शपथ ली।