CG BIG NEWS: आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, प्रदेशभर में प्रदर्शन
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पटवारियों ने मोर्चा खोल दिया है। आज से प्रदेशभर के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। अपनी मांगो को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में पटवारी प्रदर्शन करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, पटवारियों ने PV ऐप में काम करने को लेकर मोर्चा खोला है। जिसके चलते वे आज सड़क पर उतर रहे हैं। पटवारियों की मांग है कि PV ऐप में काम करने की व्यवस्था को बंद किया जाए। इसके अलावा वेतन विसंगति दूर करने और प्रमोशन से जुड़े मुद्दों का भी जल्द समाधान करने की मांग की जा रही है।
पटवारियों का कहना है कि उनकी इन मांगों को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई ठोस समाधान नहीं मिला है। इसी वजह से अब पटवारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पटवारी एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे और शासन तक अपनी मांग पहुंचाएंगे।