Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज देर शाम न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में 25 पुलिस जवानों ने अपने थाना क्षेत्र में नाइट गश्त अभियान शुरू किया। थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि रायपुर शहर में अपराध दर बढ़ने के कारण पुलिस सक्रियता और सतर्कता बढ़ा रही है। नाइट कॉस्ट अभियान का उद्देश्य न केवल अपराधियों पर नियंत्रण रखना है, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा और भरोसा भी बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत रोजाना चेकिंग और अगस्त अभियान चलाकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का काम किया जा रहा है।


थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि अपराध चाहे जितना भी बड़ा हो, पुलिस की सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई से अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नाइट कॉस्ट अभियान के दौरान विभिन्न संवेदनशील स्थानों, गलियों और मुख्य सड़कों पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना थाना या पुलिस कमिश्नरी को तुरंत दें। इससे न केवल अपराध की घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि पुलिस को अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने में मदद भी मिलेगी।


ADCP राहुल देव शर्मा ने स्पष्ट किया कि पुलिस का यह अभियान रात्रिकालीन शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए निरंतर जारी रहेगा और अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की सक्रियता से शहर के नागरिकों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। इस अभियान में न्यू राजेंद्र नगर थाना की पूरी टीम सक्रिय रूप से शामिल है और पुलिसकर्मी सभी संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर निगरानी, चेकिंग और पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इस कार्रवाई से पुलिस कमिश्नरी प्रणाली के तहत अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा के प्रति संकल्प की झलक स्पष्ट रूप से दिख रही है।
Tags: