रायपुर: फाइलों में मर चुकी महिला निकली जिंदा

Update: 2022-04-21 09:51 GMT

सांकेतिक तस्वीर 

रायपुर। कोरोनाकाल में इलाज के लिए भर्ती होने के बाद घर तो स्वस्थ होकर लौटे लेकिन प्रशासन की फाइलों में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। इसमें अभनपुर निवासी नीलकंठ सिन्हा, टोकरो गांव निवासी उतरा पाल व रायपुर निवासी कुमारी बाई राजपूत शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच यह माना अस्पताल व इंडोर स्टेडियम में इलाज के लिए भर्ती हुए थे। इसके कुछ दिनों बाद स्वस्थ होकर घर लौट गए। मृत लोगों की सूची में जिंदा व्यक्तियों के होने की जानकारी मिली, तब प्रशासन की लापरवाही सामने आई।

पीड़ितों ने प्रशासन से मृत सूची से नाम हटाने की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन दोनों ने ही पल्ला झाड़ लिया है। सीएमएचओ डॉक्टर मीरा बघेल ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। इसकी जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगी।

Tags:    

Similar News

-->