RAIPUR VIDEO: महिला हुई 6 लाख की ठगी का शिकार....दो आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

Update: 2021-01-25 15:37 GMT

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज एक महिला ठगी का शिकार हो गई। महिला के साथ लाखों की ठगी की गई है। कागज की नकली नोट की गड्डी थामा कर लाखों के जेवरात ठगों ने पार कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार दो अज्ञात ठगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है, बता दें कि 6 लाख के जेवरात समेत 5 हजार नगदी की धोखाधड़ी करके ठग फरार हो गए हैं। यह घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाके गोलबाजार थाना क्षेत्र की है।



Tags:    

Similar News

-->