रायपुर में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की दबंगई, युवक से गाली-गलौज का वीडियो वायरल

छग

Update: 2025-04-17 16:20 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के भाटा गांव चौक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ट्रैफिक पुलिस के दो कर्मियों द्वारा एक युवक से बदसलूकी और गाली-गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह युवक मजदूर वर्ग से ताल्लुक रखता है और उसके साथ ट्रैफिक कर्मियों ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि मारपीट भी की। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के साथ पहले तो पुलिसकर्मियों ने झापड़ मारे और फिर उसके साथ गालियों की बौछार कर दी। पुलिस ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि शराब के नशे में धुत युवकों का ट्रैफिक जवानों ने चालान काटने की बात कही तभी युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी की। 


यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। इस संबंध में जब ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। माना जा रहा है कि जैसे ही वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेंगे, आरोपी ट्रैफिक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना है। इस घटना ने पुलिस व्यवस्था और खासकर ट्रैफिक विभाग के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता के साथ इस तरह के दुर्व्यवहार ने लोगों में नाराजगी और आक्रोश भी बढ़ा दिया है।
Tags:    

Similar News

null