रायपुर रेंज के आईजी ओपी पाल ने किया बलौदाबाजार-भाटापारा का निरीक्षण

Update: 2022-05-06 12:14 GMT

बलौदाबाजार। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर ओपी पाल ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा का निरीक्षण किया. जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक निर्देश दिए. आईजी ने अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने एवं कार्यों में कसावट लाने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

थानों में आने वाले फरियादियों के साथ संयमित व्यवहार कर हर संभव मदद करने की हिदायत दी. पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर ने पदभार ग्रहण करने के उबाद पहली बार बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का दौरा किया. प्रथम प्रवास के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा एसपी दीपक कुमार झा ने पुलिस महानिरीक्षक ओपी पाल का स्वागत किया. इसके बाद आईजी ने पुलिस कार्यालय में राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं थाना व चैकी प्रभारियों की बैठक ली, जिसमें ओपी पाल ने कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली.


Tags:    

Similar News