रायपुर में पुलिस की मानवता भरी पहल, पिंक पेट्रोलिंग यूनिट की तत्परता दिखी

छग

Update: 2026-05-04 18:24 GMT
Raipur रायपुर: पिंक पेट्रोलिंग यूनिट को सूचना मिली कि एक अनजान युवती पूजा सिंधी (उम्र लगभग 23 वर्ष) शिव मंदिर डगनिया बाजार के पास सुबह से डरी-सहमी अवस्था में बैठी है। सूचना पर पश्चिमी जोन की पिंक पेट्रोलिंग यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची और युवती से संवेदनशीलता के साथ पूछताछ की।
पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपनी बुआ के घर तेलीबांधा गई थी और वहां से वह सहेली के घर सुंदर नगर जाने के लिए निकली थी, लेकिन सही पता न होने के कारण रास्ता भटक गई। मोबाइल फोन साथ न होने से वह अपने परिजनों से संपर्क भी नहीं कर पा रही थी, जिससे वह घबरा गई थी।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवती से परिजनों का संपर्क नंबर लेकर बातचीत की और उसकी पहचान रामसागर पारा निवासी के रूप में की। इसके बाद पिंक पेट्रोलिंग यूनिट ने युवती को सुरक्षित वाहन में बैठाकर उसके घर पहुंचाया और सकुशल परिजनों को सौंप दिया। इस कार्रवाई से पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण सामने आया है, जिससे आम लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।
Tags:    

Similar News