रायपुर: गर्लफ्रेंड को लेकर चाकूबाजी...20 वर्षीय युवक की हालत गंभीर

बड़ी वारदात

Update: 2021-01-11 05:13 GMT

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशालपुर इलाके में स्थित दीपक किराना स्टोर के पास कल देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है. इस वारदात में संजय सोनकर उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक गर्लफ्रैंड को लेकर पुरानी रंजिश के चलते आरोपी शिवा उर्फ पिंटू यादव ने संजय को चाकू मारा। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी में जुटी है।


Tags:    

Similar News