रायपुर: पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटित द्वारा शहर में हो रहे लगातार अपराधिक गतिविधियों एवं चाकूबाजी पर अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं पूर्व में चाबूबाजी में गिरफ्तार आरोपियों के तस्दीकी हेतु निर्देश दिया गया है।
विवरण- दिनांक 01.05.2026 को प्रार्थी लक्की पाल पिता चंद्र कुमार पाल उम्र 29 साल निवासी सामुदायिक भवन के पास शीतला चौक मठपुरैना टिकरापारा रायपुर थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 30.04.2026 के 22:बजे शीतला चौक मठपुरैना रायपुर के पास उनका भाई निशांत पाल अपने दोस्त मुक्कू यादव के साथ बैठा था उसी दौरान मनोज उर्फ दादू यादव नामक व्यक्ति आया और बिना वजह के अश्लील गाली गुप्तार करते हुए अपने घर से लोहे का चाकू लेकर आया और निशांत पाल को जान से मार देने की धमकी देते हुए हत्या करने की नियत से निशांत पाल के उपर चाकू से हमला कर दिया की सूचना पर घटना स्थल पहुंचकर साक्ष्य संकलन कर मुजर्ररर के उपचार हेतु अस्पताल रवाना किये बाद आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा रायपुर में अपराध कमांक 370/2026 धारा 109 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को प्रकरण में गंभीरता से विवेचना करने एवं फरार आरोपी को शीघ्र पता तलाश कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण के फरार आरोपी की पता तलाश प्रारंभ किया गया। पता तलाश के दौरान पुलिस द्वारा फरार आरोपी के छूपने के संभावित स्थानों पर दबिस दिए एवं मुखबीरों से भी आरोपी के संबंध में लगातार पूछताछ कर घटना के तत्काल बाद प्रकरण के फरार आरोपी का पता तलाश कर प्रकरण में प्रयुक्त धारदार लोहे के चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में प्रयुक्त लोहे के धारदार चाकू को किया गया जप्त।
गिरफ्तार आरोपी -
मनोज यादव उर्फ दादू यादव पिता पुनउ राम यादव उम्र 30 साल निवासी शीतला चौक मठपुरैना शीतला मंदिर के पास थाना टिकरापारा रायपुर छ०ग०
कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।