कचरे से पटा रायपुर शहर, जिधर भी नजर फेरों कूड़े ही कूड़े

Update: 2025-10-23 04:18 GMT

रायपुर। शहर में जगह जगह कचरे का ढेर लग गया है, त्योहारी खुमारी ऐसी कि न तो निगम , जोन का अमला निकला और न वार्डो के सफाई ठेकेदार। जिस रामकी कंपनी को ठेका डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का ठेका हर महीने करीब 4 करोड़ में है, उसकी गाडी के भी पहिए थमे रहे। ऐसे में लोगों ने अपने -अपने घरों के सामने झाड़ू लगातार कचरे को नालियों की तरफ ठेला, जिससे नालियां भी जाम हो गई।

निगम प्रशासन ने बताया कि आम दिनों में बाजारों सहित 70 वार्डों में 650 टन  कचरा निकलता है जो कि त्योहार के समय बढ़कर 710 टन पहुंच गया। त्योहार के समय कचरा ज्यादा हुआ है, जिसे अब अभियान चलाकर जनजागरूकता का रूप देंगे। उनका यह भी कहना है कि लोगों से आप अपील की गई है कि गाड़ी आने तक कचरे को घर में रखे , इधर उधर न फेंके।  

तस्वीर  - कमासी पारा, नया पारा शंकर चौक सुलभ शौचालय के बाजू, गोल बाजार में कचरे का ढेर है, जिससे नागरिक परेशान है, कोई सुनने वाला नहीं है।

Tags:    

Similar News

null