Raipur Breaking: युवक की संदिग्ध हालत में हत्या, आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2025-08-12 15:39 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गिरजाशंकर धीवर, पिता चंद्रीका धीवर, निवासी ग्राम भोथली, थाना आरंग के रूप में हुई है। पुलिस को युवक का शव राटाकाट रोड के पास ढोलापार नहर किनारे मिट्टी के झुरमुट वाले टीले पर मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान, गला घोंटने के प्रमाण और फटी हुई शर्ट मिलने से हत्या की आशंका पुख्ता हो गई है। हत्या मामलें के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना का खुलासा
मर्ग क्रमांक 98/2025, धारा 194 BNSS के तहत थाना आरंग में दर्ज इस मामले की शुरुआत तब हुई जब 12 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे, ग्राम भोथली निवासी राधेश्याम धीवर (45) ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भतीजा गिरजाशंकर मृत अवस्था में पड़ा है। राधेश्याम ने बताया कि गिरजाशंकर राज मिस्त्री का काम करता था और 11 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल लेकर काम पर जाने के लिए निकला था। अगले दिन सुबह उन्हें खबर मिली कि वह ढोलापार में मृत अवस्था में पड़ा है और उसकी मोटरसाइकिल थोड़ी दूरी पर खड़ी है।

मौके का मंजर
सूचना मिलने के बाद राधेश्याम, ग्राम सरपंच भेषण लाल साहू, उप सरपंच कृष्णचंद खूंटे, भतीजा नरेश धीवर और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि गिरजाशंकर का शव खून से लथपथ, चीत अवस्था में पड़ा है। बाएं कान, सिर के पीछे और नाक से खून बहकर सूख चुका था। गले पर गला घोंटने के गहरे निशान थे और शर्ट फटी हुई थी। शव के आसपास संघर्ष के स्पष्ट साक्ष्य भी मिले।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई
घटना की सूचना पर आरंग थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव का पंचनामा और निरीक्षण करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों और साक्षियों से पूछताछ की, जिनमें राधेश्याम धीवर और भेषण लाल साहू शामिल हैं।

हत्या की आशंका पुख्ता
मौके से मिले साक्ष्यों और शव की स्थिति के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया निष्कर्ष निकाला कि अज्ञात आरोपी ने 11 अगस्त की सुबह 9 बजे से 12 अगस्त की सुबह 7 बजे के बीच गिरजाशंकर की बुरी तरह पिटाई करने के बाद गला घोंटकर हत्या की। मृतक के नशा करने की आदत थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह किसी विवाद में उलझा होगा, जो उसकी मौत का कारण बना।

जांच में मिले महत्वपूर्ण सुराग
फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से मिट्टी पर संघर्ष के निशान, कपड़ों के टुकड़े और खून के धब्बे मिले हैं। डॉग स्क्वाड ने भी संभावित आरोपी की दिशा की ओर संकेत किया है। हालांकि, अब तक आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मृतक के संपर्क में आने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।

प्रशासन को सूचना
मर्ग कायमी की सूचना उप जिला मजिस्ट्रेट (SDM) आरंग को भेज दी गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में जल्द ही महत्वपूर्ण खुलासा होने की उम्मीद है। गिरजाशंकर की हत्या से भोथली गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए और इलाके में गश्त बढ़ाई जाए।
Tags:    

Similar News