Raipur Breaking: लाभंडी में नशेड़ियों का आतंक, रॉकी सिंधी गैंग के लड़कों ने किया बवाल
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरज नगर लाभंडी में बीती रात नशे में धुत दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी युवक लगातार मोहल्ले में दहशत का माहौल बना रहे हैं। उत्पाती युवकों की पहचान मुरली और राहुल के रूप में हुई है, जो बजरंग चौक, विद्या आश्रम के पास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गाजा और नशीली गोलियों की अवैध बिक्री में संलिप्त हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी रॉकी सिंधी गैंग से भी जुड़े हुए हैं, जो नशे के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात है।
बताया जा रहा है कि रात भर मोहल्ले में यह युवक गाली-गलौज करते रहे और राह चलते लोगों को डराते-धमकाते रहे। मोहल्ले के लोगों में दहशत इस कदर है कि कोई भी खुलकर शिकायत करने से कतरा रहा है। हालांकि, कुछ जागरूक नागरिकों ने मामले की सूचना तेलीबांधा थाना पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति बहाल की जाए।