रायपुर ब्रेकिंग: CRPF जवान की बेटी की जली हालत में मिली लाश, जांच जारी

Update: 2021-11-10 05:09 GMT

रायपुर। CRPF के हेड कॉन्स्टेबल के घर देर रात आग लगने से 13 वर्षीय बेटी की जलकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, घटना के वक्त परिवार घर पर ही मौजूद था, लेकिन आग लगने की जानकारी उनके काफी देर बाद हुई। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक घटना खम्हारडीह इलाके के कचना हाउसिंग बोर्ड की है। घटना के वक्त हेड कॉन्स्टेबल राकेश सिंह अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी और बच्चे ही मौजूद थे। इस बीच तड़के सुबह चार बजे एक कमरे में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि, कमरे में सो रही 14 वर्षीय बेटी की जलकर मौत हो गई।

इधर इस दर्दनाक घटना के बाद तड़के सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, ये आग कूलर में शॉट शर्किट की वजह से लगी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतिका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।


Tags:    

Similar News