Raipur Breaking: श्री शिवम शोरूम से कारोबारी का अपहरण

छग

Update: 2025-04-18 18:10 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ओडिशा के झारसुगुड़ा से खरीदी करने के लिए आए एक कारोबारी का अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया। यह घटना पंडरी थाना क्षेत्र स्थित श्री शिवम शोरूम के पास घटित हुई। जानकारी के मुताबिक कारोबारी किसी काम से रायपुर पहुंचे थे। खरीदारी के सिलसिले में श्री शिवम शोरूम आए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात किडनैपर्स ने मौके का फायदा उठाकर कारोबारी का अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अपहृत कारोबारी की तलाश और अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त में जुटी हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
Tags:    

Similar News