Raipur. रायपुर। नया रायपुर में बाइक सवार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की बाइक सीधे डिवाइडर से टकराई। घायल युवक के सर पर गंभीर चोट आई है। मौके पर खून भी बह गया था। इसी सड़क पर गुजर रहे BSF के जवान व अफसरों ने घायल युवक की मदद किया। मौके पर से राखी पुलिस को इसकी सूचना देने के साथ ही सीपीआर दिया। बह रहे खून को रोकने सर पर कपड़ा बांधते दिखे। सूचना पर 112 देर से पहुंची। उससे पहले ही जवानों ने निजी अस्पताल के एम्बुलेंस को रोककर घायल को राखी उपस्वास्थ्य केंद्र भिजवा।