Raipur Breaking: युवक पर किया जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस
Raipur. रायपुर। राजधानी के मौदहापारा थाना क्षेत्र में बीते 28 जून की रात टैक्सी ड्राइवर और उसके साथियों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मौदहापारा थाना की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
क्या है मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राशिद खान, निवासी मौदहापारा, टैक्सी चलाने का कार्य करता है। दिनांक 28 जून 2025 को वह अपने दोस्तों रज्जब और अहसान के साथ अपने वाहन से देवेंद्र नगर गया था। लौटते समय वह रजबंधा मैदान में गाड़ी पार्क कर तीनों पैदल ही अफरोज बाग की ओर घर लौट रहे थे। रात लगभग 10:30 बजे जब वे अमर किराना स्टोर के पास पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद अभय रक्सेल और अंकुश रात्रे ने उन्हें देखकर अश्लील गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। प्रार्थी और उसके साथियों द्वारा विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने हाथ मुक्कों से मारपीट की और इसके बाद अपने पास रखे चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे राशिद और उसके साथियों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
अपराध दर्ज, वरिष्ठ अधिकारियों ने दिए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
घटना की रिपोर्ट थाना मौदहापारा में दर्ज की गई, जिसके तहत अपराध क्रमांक 123/25 धारा 109(1), 115(2), 296, 351(2), 3(5) भा.दं.सं. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली केशरीनंदन नायक, एंटी क्राइम यूनिट प्रभारी, तथा थाना प्रभारी मौदहापारा को टीम बनाकर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया।
लगातार दबिश के बाद आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
प्राप्त तकनीकी व प्रत्यक्ष साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने लगातार आरोपियों की तलाश की। विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और अंततः दोनों आरोपियों अभय रक्सेल और अंकुश रात्रे को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश थी। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी अंकुश रात्रे के खिलाफ पहले से मारपीट, बलवा और हत्या के प्रयास सहित आधा दर्जन से अधिक गंभीर अपराध मौदहापारा थाने में दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।
गिरफ्तार आरोपी:
अंकुश रात्रे, पिता आनंद रात्रे, उम्र 19 वर्ष, निवासी स्वीपर मोहल्ला, मौदहापारा
अभय रक्सेल, पिता भारत रक्सेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी मरही माता मंदिर के पास, मेकाहारा अस्पताल के समीप, वर्तमान पता रजबंधा मैदान, मौदहापारा
कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं टीम, इस सफल कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही:
निरीक्षक यामन कुमार देवांगन (थाना प्रभारी, मौदहापारा)
प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय (एंटी क्राइम यूनिट)
उनि मुकेश सोरी, प्र.आर. सुनील सिलवाल, प्रमोद वर्थी, आर. आशीष राजपूत, संतोष सिन्हा, राहुल गौतम, राकेश पांडेय, प्रशांत शुक्ला, हिमांशु राठौड़, महिपाल सिंह ठाकुर, राजकुमार देवांगन
सउनि अनिल बघेल, प्र.आर. नारायण साहू, आर. पवन वर्मा, कमलकांत कश्यप, रामनारायण वर्मा (थाना मौदहापारा)