Raipur Breaking: दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौत, देखें VIDEO...

मृतिका का सर धड़ से हुआ अलग

Update: 2025-04-02 13:02 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा कमल विहार में हुआ, जहां एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण वह डिवाइडर से टकरा गई, जिससे युवती का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान आलिया खान (पिता रमजान खान) निवासी चौरसिया कॉलोनी के रूप में हुई है। हादसे में बाइक सवार अन्य दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





Tags:    

Similar News