सांकेतिक तस्वीर 

रायपुर। बैंक जा रहे बाइक सवार को कार ने ठोकर मार दी. जानकारी के मुताबिक  मंशाराम कृपाल टाटीबंध बस्ती मे बिसरत साहू के मकान में किराये से रहता है, और मजदूरी का काम करता है। कल वे अपनी मोटर सायकल से पैसा निकालने के लिये बैंक ऑफ बडोदा जा रहा था। A to Z चौक से रोड क्रास करने के लिये खड़ा था.

तभी सामने से कार क्रमांक CG04 MT 7190 के चालक ने तेज गति और लापरवाही पूर्वक ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर भाग निकला। एक्सीडेन्ट से मोटर सायकल पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में बाइक सवार को चोट नहीं लगी है। प्रार्थी की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने मामला दर्ज किया है. 

Tags: