Raipur. रायपुर। कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं रात्रिकालीन अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए कोतवाली पुलिस ने बीती रात बैजनाथपारा और छोटापारा क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान देखा कि कुछ दुकानदार शटर बंद कर चोरी-छिपे सामान का विक्रय कर रहे थे और अन्य लोग दुकानों के सामने संदिग्ध लेन-देन कर रहे थे। इस दौरान विवाद और मारपीट की स्थिति भी उत्पन्न हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अखिलेश सिंह (पिता संतोष सिंह, 28 वर्ष, निवासी संतोषी नगर टिकरापारा), सचिन जाट (पिता रूप सिंह, 26 वर्ष, निवासी संतोषी नगर टिकरापारा) और मोह. अनशब (पिता मोह. सलीम, 23 वर्ष, निवासी छोटापारा, कोतवाली रायपुर) शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि रात्रिकालीन शटर के पीछे किसी भी अवैध या संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी गिरफ्तार आरोपियों को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कोतवाली के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा के लिए केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया।
थाना सिटी कोतवाली में अभियोजन क्रमांक इस प्रकार दर्ज किया गया:
109/123/26 धारा 170, 126, 135(3) BNSS – अखिलेश सिंह, बम्लेश्वरी किराना स्टोर्स के पास, मधुबाड़ी, संतोषी नगर टिकरापारा।
110/124/26 धारा 170, 126, 135(3) BNSS – सचिन जाट, बम्लेश्वरी किराना स्टोर्स के पास, मधुबाड़ी, संतोषी नगर टिकरापारा।
111/125/26 धारा 170, 126, 135(3) BNSS – मोह. अनशब, मस्जिद के पीछे, छोटापारा, कोतवाली रायपुर।
डीसीपी सेंट्रल के निर्देशानुसार पुलिस निरंतर गश्त और जांच जारी रखेगी। रात्रिकालीन अवैध और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके।