रायपुर : आम जगह में गांजा पीते 7 नशेड़ी गिरफ्तार

Update: 2025-08-02 03:33 GMT

रायपुर। रायपुर पुलिस लगातार शहर में मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. गंजे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर एक्शन के बाद अब सार्वजनिक जगहों पर नशाखोरी करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है.

अब गांजा पीने वाले भी पुलिस कार्रवाई के दायरे में लिए जा रहे हैं. दो दिनों में पुलिस ने सात लोगों को गांजा पीते पकड़ा है. पुलिस ने उनसे चिलम, गांजा, लाइटर आदि बरामद किया और 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है.

लगभग सभी थाने में दिन धटले ही नशेड़ियों के उपद्रव, सड़कों पर गालीगलौज करने से माहौल खराब होने की शिकायतें सामने आती हैं. रायपुर रेंज आईजी अमरेज मिश्रा ने पिछले दिनों समीक्षा बैठक लेकर एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत अवैध नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और उन्हें सहयोग करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Tags:    

Similar News

null