रायपुर: 2 गुटों में हुई चाकूबाजी, 5 घायल, जानिए पूरा मामला

5 लोग गंभीर रूप से घायल

Update: 2020-10-12 03:12 GMT

धरसीवां थाना क्षेत्र में रविवार को चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम जमीन विवाद और पूर्व में हुए चुनाव की रंजिश को लेकर 2 गुटों में चाकूबाजी हो गई। इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।




 


Tags:    

Similar News