पथरी गिरोह के कई डकैत सदस्य गिरफ्तार

छग

Update: 2024-05-03 18:30 GMT
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बंदर भगाने के दौरान घुसकर डकैती करने वाले पारधी गिरोह के 5 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। डकैतों ने पहले महिला को पीटा, फिर डकैती की। पूरा मामला धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री का है। आरोपियों ने धमधा के ग्राम पेंड्री में डकैती करने के साथ ही अछोली, बिरझापुर और नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदिनी टाउनशिप में भी चोरियां की। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए जेवर को बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत तीन लाख 70 हजार रुपए आंकी गई है।
एएसपी सुखनंदन राठौर और डीएसपी क्राइम हेमप्रकाश नायक ने बताया कि बीते 28 मार्च की रात को ग्राम पेंड्री निवासी बैशाखिन बाई साहू के घर पर डकैती हुई थी। घटना की रात को बैशाखिन बाई साहू और उसका पति गन्नू लाल साहू घर पर सो रहे थे। रात करीब 12:30 बजे खिड़की को ढंके गए ईंटों को धकेलकर कुछ लोग अंदर घुसे। घर में घुसते ही आरोपियों ने पीड़िता और उसके पति के सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनके मुंह को कपड़े से दबा दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को डंडे से पीट पीटकर उसके सारे जेवर उतरवा लिए। पेटी में रखे 10 हजार रुपए नकद भी निकवा लिया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
धमधा प्रभारी प्रोबेशनर डीएसपी अजय सिंह ने घटना की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की। एसीसीयू की मदद से घटना के तरीके को देखकर यह अंदाजा लगाया गया कि इस कांड में पेशेवर पारधी गिरोह का हाथ है। पुलिस ने जांच और तेज की तो उन्हें पता चला कि चुनू पारधी नाम का एक व्यक्ति जो कि ग्राम चोरभट्ठी साजा जिला बेमेतरा का रहने वाला है। वो कुछ दिनों से गांव में रहकर ग्रामीणों के खेत से बंदर भगाने का काम कर रहा है। पुलिस ने उसके बारे में पता किया तो जानकारी हुई कि चुनू पारधी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर डकैती करने की बात स्वीकार की।
पिंटू पारधी और दुर्गेश पारधी घर के बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। चुनू को गांव के लोग पहचानते थे, इसलिए वो दूर ही था। आरोपियों ने ये भी बताया कि उन्होंने धमधा के ग्राम बिरझापुर, अछोली और नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदिनी टाउनशिप में भी चोरी की घटना की है। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों मंगलू पारधी (27) साल निवासी ग्राम कुकुरमुड़ा जिला खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, किशन पारधी (23) निवासी ग्राम सुवरतला थाना साजा जिला बेमेतरा, दुर्गेश पारधी (18) निवासी ग्राम रगरा थाना छुईखदान जिला खैरागढ़-गंडई-छुईखदान शामिल है। साथ ही पिंटू पारधी (20) निवासी ग्राम कुकुरमुड़ा जिला खैरागढ़-गंडई-छुईखदान को गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरोह का एक सदस्य जितेंद्र पारधी (26) निवासी ग्राम सोहागपुर थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा फरार है।
Tags:    

Similar News