IPS अफसर जीपी सिंह के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई खत्म, एसीबी चीफ ने दी अहम जानकारी

Update: 2021-07-04 07:15 GMT

रायपुर। एडीजी जीपी सिंह के घर समेत सभी 15 ठिकानों पर रेड कार्रवाई खत्म हो गई है। एसीबी/ईओडब्ल्यू के चीफ शेख आरिफ हुसैन ने इसकी पुष्टि की है। वहीं जब्त संपत्ति की गणना अभी भी जारी है।  बता दें कि अलग अलग ठिकानों पर एसीबी के छापे में 10 करोड़ रुपए से अधिक की चल अचल संपत्ति का पता चला है। इसके अलावा 2 किलो सोना मिला है। साथ ही छापेमारी में 16 लाख रूपये नगद बरामद हुआ है। इसके अलावा कई बेनामी संपत्तियों का भी पता चला है। जिसकी जांच अभी की जा रही है।

एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने जीपी सिंह से संबंधित लोगों के यहां भी छापेमारी की गई। जिसमें अलग अलग बैंक खाते, बीमा कंपनी के दस्तावेज, बहुराष्ट्रीय कंपनियों से लेनदेने के कागजात मिले हैं। इसके अलावा शेयर और म्यूचुअल फंड में भी बड़ी मात्रा में निवेश की जानकारी मिली है।


Tags:    

Similar News

-->