रेडियम स्टीकर लगाया जा रहा आवारा घूम रहे पशुओं में, निगम टीम सक्रिय

Update: 2024-08-03 04:01 GMT

भिलाई bhilai news। नगर पालिक निगम भिलाई के रोका छेका अभियान की टीम द्वारा लगातार आवारा पशुओ को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। अकसर देखा जाता है कि मवेशी मालिको द्वारा जानवरो को खुला में छोड़ देते है। जिससे मवेशी सड़को के बीच झुण्ड लगाकर खड़े रहते या बैठ जाते है। नागरिको द्वारा सड़को पर गाड़ी से यात्रा करते समय मवेशियो के बीच सड़कों पर रहने से परेशानी होती है। दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसको देखते हुए पकड़ाये गये जानवरो को रेडियम स्टीकर लगाया जा रहा है। जिससे सड़को पर जानवर बैठे या खड़े रहने से वाहन चालको को आसानी से जानवर दिख जाये। जिससे सड़को पर होने वाले सड़क दुर्घटना को रोका जा सके। Roka Chheka Campaign

durg city news आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर रोका छेका अभियान के नोडल अधिकारी एवं उनके टीम को जानवर पकड़ने का कार्य सौंपा गया है। कर्मचारियो द्वारा प्रतिदिन सुबह से ही जानवर पकड़ने के कार्य में लग जाते है। जानवरो के बीच सड़क पर बैठे या खड़े रहने से वाहन चालको को दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। रोका छेका टीम 3 काउकेचर के माध्यम से जानवरो को पकड़कर गौठान में छोड़ा जाता है। नगर निगम भिलाई द्वारा उसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

निगम आयुक्त ने जानवर पालने वाले मालिको से अपील के है कि बरसात का समय है। बारिश होते समय वाहन चालको को सड़क पर जानवर बैठे रहने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस हेतु आप सभी अपने जानवरो को घर पर ही बांध कर रखे। खुले में जानवर छोड़ने वाले मवेशी मालिको के उपर निगम द्वारा दण्डनात्मक कार्यवाही की जावेगी। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी मवेशी मालिको की होगी।


Tags:    

Similar News

-->