न्याय नहीं मिलने पर कांग्रेस छोड़ सकती है राधिका खेड़ा, VIDEO

Update: 2024-05-01 06:08 GMT

रायपुर। कांग्रेस नेत्री और पार्टी की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा इन दिनों चुनावी कामकाज को लेकर रायपुर में हैं। बताया जा रहा हैं कल यानी मंगलवार को पीसीसी के संचार विभाग के एक बड़े पदाधिकारी के साथ जमकर विवाद हो गया। यह पूरी घटना कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन की हैं। यह विवाद क्यों हुआ यह तो साफ़ नहीं हैं लेकिन इसे लेकर एक वीडियो जरूर सामने आया हैं।

इस वीडियो में राधिका खेड़ा की आवाज सुनाई पड़ रही हैं। वह फूट-फूटकर रो रही हैं। राधिका कह रही हैं कि 40 साल में उनके साथ कभी भी ऐसा व्यवहार नहीं हुआ। इसके साथ ही राधिका खेड़ा यह कहते हुए भी सुनी जा सकती हैं कि वह पार्टी छोड़ देंगी। हालाँकि इस वीडियो में वह खुद नजर नहीं आ रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस के नाराज नेता का कहना है कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं विगत साल पहले एक राष्ट्रीय महिला नेत्री और प्रवक्ता ने UP में छेड़छाड़ की वजह से पार्टी छोड़ी थी अब राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के साथ बत्तमीजी की गई प्रताड़ना दी गई और गलत शब्दों का प्रयोग किया गया। महिला का सम्मान कांग्रेस पार्टी करती इससे ज़्यादा जीता जागता उदाहरण और मिल नहीं सकता। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ बदसुलूकी का यह सिलसिला लगातार चल पड़ा है। इस मामले में कांग्रेस चुप्प क्यों प्रियंका गांधी चुप क्यों राहुल गांधी चुप क्यों है। कहा गया सुहाग वाला डायलॉग सोनिया गांधी चुप क्यों महिलाओं के साथ अपमान होता गया महिला नेत्री कांग्रेस छोड़ते गई है।

बता दें कि प्रेसवार्ता के दौरान संचार विभाग के बड़े पदाधिकारी और राधिका के बीच सामने आया यह विवाद काफी बड़ा होता जा रहा हैं। वहीं विवाद के बाद राधिका खेरा ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होनें लिखा कि, कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है। “पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं।” इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को इस बात से समझा जा सकता हैं कि विपक्षी दल भाजपा की तरफ से भी इस मामले में बयान सामने आया हैं।


Tags:    

Similar News