जन समस्या निवारण कॉल सेंटर, प्रसूता को कराया मेकाहारा में भर्ती

Update: 2024-09-11 11:28 GMT

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का निराकरण हो रहा है। वार्ड क्रमांक 67 चंगोराभाठा निवासी श्रीमती रेखा यादव जिनका प्रसव का केस था। इसके लिए उनके परिजनों ने 112 पर काल किया लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिससे उनको परेशानी हो रही थी। जिसके बाद उन्होने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से 108 और 112 के कर्मचारियों से संपर्क किया गया। जिसके बाद प्रसूता के पास तत्काल में एंबुलेंस भेजवाई गई। साथ ही प्रसूता को राजधानी स्थित मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। समस्या का निराकरण होने से श्रीमती यादव व उनके परिजनों ने प्रसन्नता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री और कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। Chief Minister Vishnudev Sai

सीएचसी में उपलब्ध कराई गई शुगर नापने मशीन

सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का निराकरण हो रहा है। बीरगांव नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16 सिलतरा निवासी रूकमणि साहू ने धरसींवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुगर और बीपी की मशीन खराब होने की शिकायत की थी।

उनका कहना था कि मशीन खराब होने से आने मरीजों के उपचार में परेशानी आ रही है। इसको लेकर उन्होंने संबंधित विभाग में भी शिकायत की थी। लेकिन इस संबंध में देरी होने से उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से तत्काल में सीएचसी में शुगर नापने की मशीन को उपलब्ध करवा दिया गया। समस्या का निराकरण होने से साहू व आने वाले मरीजों ने प्रसन्नता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री और कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags:    

Similar News

-->