जाति प्रमाण पत्र बनाने विशेष अभियान की करें तैयारी - कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Update: 2023-06-17 12:30 GMT

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दिनों में स्कूल खुलने वाले है, लिहाजा जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा, जिसके लिए सभी राजस्व अधिकारी पूरी तैयारियां रखें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटवारी कार्य में लौट चुके है, अत: सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का तेजी से निराकरण करें।

बैठक में कलेक्टर सिन्हा ने अविवादित, विवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, ई-कोर्ट, भूमि आबंटन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र और अभिलेख दुरूस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरणों का मुआवजा भुगतान की स्थिति, आरबीसी 6-4, भू-अर्जन प्रकरणों के लंबित प्रकरण, लोक सेवा गारंटी पर बिंदुवार विस्तार पूर्वक समीक्षा की। कलेक्टर सिन्हा ने तहसीलवार ई-कोर्ट, अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, ऑनलाइन नामांतरण, विवादित बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने ई-कोर्ट में आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अविवादित प्रकरण का समय-सीमा में निराकरण किया जाए। उन्होंने प्रकरणों के तेजी से निराकरण हेतु सभी राजस्व अधिकारियों को नियमित कोर्ट में बैठने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदेश पारित होने के पश्चात अभिलेख दुरूस्ती का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए सेल्फ टारगेट प्रदान कर कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आ सके। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुविभाग के लंबित राजस्व प्रकरण का निर्धारित समयावधि में निराकरण किया जाए। कोई भी प्रकरण समय-सीमा के उपरांत लंबित नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर सिन्हा ने तहसीलवार भू-भाटक वसूली वसूली की समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ भू-भाटक वसूली के कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरबीसी 6-4 की समीक्षा करते हुए कहा की प्रगति बेहतर है। उन्होंने भू-अर्जन प्रकरणों में अवार्ड पारित होने पर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिन्हा ने नजूल विस्थापन डायवर्सन की वसूली को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण भूमि कृषि मजदूर योजना अंतर्गत हितग्राहियों की जानकारी ली तथा राजस्व अधिकारियों को लाभार्थियों के प्राप्त किस्तों की जानकारी समय-समय पर लेने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को चिटफंड कंपनियों के संपत्ति विवरण प्रदान करने के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आगे की कार्यवाही किया जा सके। साथ ही उन्होंने समाज के लिए भूमि आबंटन के कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम जन चौपाल, कलेक्टर जन चौपाल के आवेदनों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Tags:    

Similar News