कॉलेज को सील करने की तैयारी, फ़ूड प्वाइजनिंग से छात्रा की मौत का मामला

Update: 2022-08-06 07:42 GMT

भिलाई। भिलाई के नर्सिंग कॉलेज में 60 छात्राएं फ़ूड प्वाइजनिंग का शिकार हुई थी। इस ममले को गंभीरता के लेते हुए भेलै नगर निगम ने कॉलेज प्रबंधन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। कॉलेज की तरफ से निगम के सवालों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। जिसके बाद अब सख्ती दिखाते हुए नगर निगम कॉलेज को सील करने की तैयारी कर रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई नगर निगम रस्तोगी कॉलेज को अभी भी सील कर सकता है। निगम के नोटिस का कॉलेज प्रबंधन ने जवाब नहीं दिया। बता दें आवासीय प्रयोजन के लिए भवन अनुज्ञा ली गई थी। इसी पर कॉलेज अवैध रूप से संचालित हो रहा था। जिसके बाद नोटिस जारी कर निगम ने जवाब मांगा था। बताया गया कि जवाब देने दी गई 3 दिन की मियाद खत्म हो चुकी है। जिसके जवाब में अब नगर निगम बड़े एक्शन की तैयारी कर रहा है। बता दें 60 छात्राओं के फूड पॉइज़निंग के मामले के बाद से कॉलेज चर्चा में है।

Tags:    

Similar News