बीजेपी नेताओं के पोस्टर-होर्डिंग्स हटाए गए

Update: 2022-09-23 09:47 GMT

जगदलपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष के पोस्टर-होडिंग्स फाड़कर हटाए जा रहे हैं। यह आरोप भाजपा ने कांग्रेस की नगर सरकार और निगम के अधिकारियों पर लगाया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि BJP नेताओं के पोस्टर से ही कांग्रेस डर गई है। इसलिए कांग्रेस नेताओं के इशारे पर अफसर शहर से भाजपा के पोस्टर और होडिंग्स को फाड़वा रहे हैं। यह ओछी राजनीति है और यह बर्दाश्त से बाहर है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस कृत्य का विरोध करता है।

भाजपा नेता सुरेश गुप्ता ने कहा कि, सरकार बदलती रहती है। अधिकारियों को संविधान के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। कांग्रेस के नेताओं के इशारे पर काम करना बंद करें। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के नेताओं के इशारे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के ऊपर झूठी FIR लिखवाना, प्रताड़ित करना और भाजपा के नेताओं के पोस्टरों को फाड़ने वाली यह तीसरी घटना है। भाजपा नेताओं के पोस्टर को जिस तरह से फाड़ा जा रहा है, शहर की जनता सब देख रही है। कांग्रेस के नेताओं का पोस्टर महीनों तक लगा रहता है। तब किसी तरह का नियमों का उलंघन नहीं होता।


Tags:    

Similar News