साइबर ठगी के म्यूल खाताधारकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपियों की हुई पहचान

छग

Update: 2025-07-14 15:58 GMT
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। जिले में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में बलौदाबाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 म्यूल (Mule) खाताधारकों की पहचान की है। ये सभी आरोपी अपने बैंक खातों में साइबर ठगी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त रकम को इधर-उधर करने का कार्य कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों के बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगों द्वारा ठगी की रकम को ट्रांसफर करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा था। खाताधारक आर्थिक लालच में आकर अपना खाता और एटीएम कार्ड साइबर अपराधियों को दे देते थे, जिससे वे अपराध की श्रृंखला का हिस्सा बन जाते थे।


पुलिस ने इन सभी खाताधारकों के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की गहन पूछताछ जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन खातों से किन-किन ट्रांजेक्शनों को अंजाम दिया गया। एसपी भावना गुप्ता ने कहा कि साइबर अपराध के नेटवर्क को तोड़ने के लिए म्यूल अकाउंट्स की पहचान और इन पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे अपने बैंक खाते और दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को न दें, अन्यथा वे स्वयं भी अपराध में शामिल माने जा सकते हैं।
Tags:    

Similar News