बाइक सवार 7 स्टूडेंट्स को पुलिस ने पकड़ा

छग

Update: 2026-07-29 11:31 GMT

सरगुजा। बतौली क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर लगाम कसने के लिए बतौली पुलिस ने बुधवार सुबह शांतिपारा में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान स्कूलों में पढ़ने वाले 7 नाबालिग छात्र बाइक चलाते हुए पाए गए। पुलिस ने सभी बाइकों को जब्त कर पिकअप वाहन के माध्यम से थाने पहुंचाया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।

थाना प्रभारी विवेक सेंगर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि, नाबालिगों के वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और यह यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन भी है।

थाना प्रभारी विवेक सेंगर ने क्षेत्रवासियों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि, वे अपने स्कूली बच्चों को वाहन चलाकर स्कूल न भेजें। यदि कोई छात्र-छात्रा वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News