श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कविता

Update: 2024-08-25 03:04 GMT

मोहला Mohla News। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जनता से रिश्ता के पाठक रोशन साहू ने एक कविता ई - मेल किया है। Janmashtami

// मुस्कान जगाओ //

हे गोविंद तुम आओ ,

माखन मिश्री खाओ ।

आर्यावर्त्त व्याकुल भई,

आकर अब हरषाओ।।

बाट जोहती कब से,

कुंज गलियन महकाओ।

अमरता की है तान छिड़ी,

तुम प्रेम गीत सुनाओ।।

यमुना तट बैरन भई

प्रेम सुधा सरसाओ।

मीरा की घुँघरू टूट रहीं

पग में बंधा जाओ।।

यूँ न तजो मुरली मोहन

बंसी अधर धर आओ।

बिलख रही निर्भया,अरुणा

चक्र सु-दर्शन उठाओ।।

नित कट रही गौमाता

दुर्दिन अब तो नसाओ।

हे बेसहारों के सहारे

अब न देर लगाओ।।

सर्वत्र वक्रता दिखे जटिलता

मन मोहन कर जाओ।

बालपन कहीं नजर न आता

नटखट!मुस्कान जगाओ।।




 


Tags:    

Similar News

-->