पेट्रोल पंप कर्मचारी की लाश मिली

Update: 2026-04-17 10:05 GMT

जगदलपुर। शहर के लालबाग स्थित सनसिटी क्षेत्र में एक युवक का शव उसके कमरे में मिला। मकान मालिक द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोडक़र शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अतुल शर्मा के रूप में हुई है, जो शहर के एक पेट्रोल पंप में कार्यरत था। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से वह कमरे से बाहर नहीं निकला था। कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों का कहना था कि उसके पिता जगदलपुर में ही रिटायर फारेस्ट रेंजर के पद पर पदस्थ थे। अतुल घर में अकेला ही रहता था। अतुल के मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी आ गए। वहीं शव को पीएम के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Tags:    

Similar News