स्पीड ब्रेकर में गिर रहे होलीक्रॉस स्कूल के बाजू वाली रोड से गुजर रहे लोग
निगम से तत्काल सुधारने की मांग
रायपुर। स्पीड और सड़क दुर्घटना रोकने स्पीड ब्रेकर अनिवार्य तो है लेकिन मानक के तहत निर्माण किया जाए तो जनहानि होगी ही नहीं, लेकिन रायपुर शहर के एक गली में बनाए गए स्पीड ब्रेकर राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है, गुजरने वाले लोग गिरकर घायल हो रहे है। बता दें कि ऐसा जानलेवा ब्रेकर होलीक्रॉस स्कूल के दोनों बाजू वाली गलियों आशीर्वाद भवन और लक्ष्मी गैस एजेंसी जाने वाली रोड में बना दिया गया है।
बच्चों और बुजुर्गों को बाइक से वहां से गुजारने से पहले बाइक खड़ी कर पार कराना पड़ रहा है, स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर के यातायात मानक के तहत सुधारने की मांग की है। जनता से रिश्ता के माध्यम से रायपुर निगम प्रशासन और आयुक्त को इस मामले में अवगत कराया है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA .COM पर।