पटवारी मुख्यालय में रहकर कर रहे हैं सभी राजस्व मामलों का निपटारा

छग

Update: 2024-08-05 19:05 GMT
Jashpur. जशपुर। विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश में सांय-सांय काम हो रहे हैं। सभी क्षेत्रों में आम लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उसका निराकरण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में आम लोगों के समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर राज्य सरकार ने राजस्व मामला को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। जिसके परिपालन में जिले के पटवारी मुख्यालय में ही सभी राजस्व मामलों का निपटारा कर रहे हैं। विदित हो कि कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिले अंतर्गत् तहसीलों में पदस्थ पटवारियों को लम्बे समय से लगातार एक ही तहसील में पदस्थ रहने के कारण तथा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से नवीन तहसील में पदस्थापना किए हैं। जिसका असर साफ दिखाई दे रा है। अब पटवारी मुख्यालय में पहुंच कर लोगों की राजस्व मामला का निराकरण कर रहे है, जिससे आम लोगों को आय-जाति, निवास जैसे कई कार्य आसानी से हो रहे है। इसी कड़ी में आज भड़िया पटवारी द्वारा मुख्यालय में रहकर लोगों की जाति, निवास एवं अन्य कार्य किया गया।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
Tags:    

Similar News

-->