पहलगाम आतंकी हमला, हीरा ग्रुप ने बढ़ाया मदद का हाथ

रायपुर के दिनेश मिरानिया के परिवार को 21 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है.

Update: 2025-05-04 14:20 GMT
रायपुर: हीरा ग्रुप की प्रमुख कंपनी गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (GPIL) ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद रायपुर के स्व. दिनेश मिरानिया के परिवार को 21 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है। यह सहायता GPIL की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत दी जा रही है, जिसका उद्देश्य श्री मिरानिया के दोनों बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करना है।
कंपनी यह चेक कल आयोजित होने वाली शोक सभा के दौरान औपचारिक रूप से सौंपेगी। यह मानवीय पहल ऐसे परिवारों के प्रति GPIL की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
हीरा ग्रुप, जिसका ध्येय “Growing Stronger Together” है, इस प्रकार की सामाजिक पहल के माध्यम से लगातार अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहा है।
Tags:    

Similar News