ऑपरेशन अंकुश: ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन सट्टेबाज गिरफ्तार

छग

Update: 2026-04-10 09:15 GMT
Raigarh. रायगढ़। जिले में चल रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य खाईवाल समेत एक फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कार्रवाई साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पहली कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली थी कि बोईरदादर क्षेत्र में गुरुकृपा प्रोविजन स्टोर के पास कुछ लोग आईपीएल टी-20 मैच पर मोबाइल के जरिए बॉल टू बॉल सट्टा लिख रहे हैं। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने पंकज जयसिंह और जयदेव मित्रा को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी UPI के माध्यम से सट्टे की राशि का लेनदेन कर रहे थे और यह पूरा नेटवर्क खाईवाल शानू बेरीवाल के लिए संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों के मोबाइल से “ALL PANELEXCH” और “JALWA-247” जैसी सट्टा साइट्स भी सक्रिय हालत में पाई। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं मुख्य खाईवाल शानू बेरीवाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। दूसरे मामले में पुलिस ने पूर्व प्रकरण में फरार चल रहे सट्टा खाईवाल एजाज अहमद उर्फ मन्नू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले जांच में यह सामने आया था कि हेमंत बत्रा और रोहित अग्रवाल के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क चलाया जा रहा था और पूरा लेनदेन मन्नू के लिए किया जाता था। जांच में “JMDBET.com” साइट पर सक्रिय आईडी भी मिली थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा संचालकों के साथ-साथ सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे ऐसे अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें और अभियान में सहयोग करें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य जुड़े लोगों की पहचान भी की जा रही है।
Tags:    

Similar News