Mothers Day पर बच्ची को गुजरात से रेस्क्यू कर सौंपा गया परिजनों को, रायपुर पुलिस की तत्परता रंग लाई
परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान.
रायपुर: मांतृत्व दिवस पर नाबालिक बच्ची को अहमदाबाद गुजरात से रेस्क्यू कर सौंपा गया परिजनो को। गौलीपारा तेलीबांधा से नाबालिक बच्ची उम्र 10 वर्ष 08 माह दिनांक 05.05.26 एवं 06.05.26 की दरमियानी राता को से गुम हुई थी। थाना तेलीबांधा पुलिस के द्वारा प्रकरण की गुंभीरता को देखते हुए तत्काल अप.क. 205/26 धारा 137 (2) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा नाबालिक बच्ची को सकुशल बरामद करने दिए गए आदेश। थाना तेलीबांधा पुलिस के द्वारा अपराध कायमी के उपरांत ही विशेष टीम गठित कर मासुम नाबालिक बच्ची की पतातलाश हेतु शहर के विभिन्न कैमरे। आसपास के लोगों से भी पतातलाश करने हर संभव प्रयास किया गया।
किन्तु कोई जानकारी नही मिलने से थाना तेलीबांधा के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा अपने मोबाईल के स्टेटस एवं विभिन्न राज्यों की पुलिस जिनमें वे जुड़े हैं मासुम बच्ची के गुम होने के संबंध में सूचना दिनांक 08.05.26 को प्रसारित की गई। सूचना प्रसारित होने के कुछ देर बाद ही थाना शाहीबाग अहमदाबाद गुजरात पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि बच्ची उनके पास है सूचना मिलते पुलिस की विशेष टीम गठित कर अहमदाबाद गुजरात रवाना किया गया एव विशेष टीम के द्वारा 2400 कि.मी. का सफर बिना रूके आना-जाना कर बच्ची को आज दिनांक 10.05.26 को रेस्क्यू कर मासुम नाबालिक बच्ची को मातृदिवस के दिन उसके परिजनों को सौंपा गया। बच्ची अपने परिजनो से मिलते ही बच्ची व परिजन भावुक हो गये।