जशपुर में प्लेन क्रैश होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं, शासन और एसएसपी का बयान

Update: 2026-04-20 12:30 GMT

रायपुर। कुछ न्यूज़ चैनलों और वेब पोर्टल में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर की पहाड़ियों में प्लेन के क्रैश होने की ख़बरें प्रसारित की गई है। इस तरह की दुर्घटना की कोई सूचना नहीं है।

एसएसपी का बयान 

 सोमवार दोपहर जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चारभाठी क्षेत्र की पहाडिय़ों में एक एयर एम्बुलेंस क्रैश होने का हल्ला उड़ा है। पुलिस ने इस तरह की कोई घटना की पुष्टि नहीं की है। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह मौके पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने गए हैं। मीडिया को जारी एक नोट में कहा कि जिले में लेन क्रैश की खबरों को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि अब तक मौके से ऐसा कोई मलबा नहीं मिला है, जिससे विमान हादसे की पुष्टि हो सके।

एसएसपी डॉ. सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में आग लगने से धुआं उठना आम बात है और संभव है कि उसी को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हो।

Tags:    

Similar News