एनएमडीसी किरंदुल परियोजना ने किया हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत

छग

Update: 2022-08-03 17:34 GMT

दंतेवाड़ा। जिले के एनएमडीसी के किरन्दुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर किया। साथ ही सभी को 13 से 15 अगस्त 2022 के दौरान अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। किरन्दुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के महत्व परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साझा किया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी.के. माधव ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को व्यक्त किया। मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार ने एनएमडीसी परिवार से आग्रह किया कि वह आगे बढ़कर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।

Tags:    

Similar News