नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने किया पदभार ग्रहण

Update: 2026-02-28 10:55 GMT

बलौदाबाजार। जिले में नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार 28 फ़रवरी 2026 को संयुक्त जिला कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। शर्मा 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं, कलेक्टर बालोद एवं कलेक्टर कोरिया के रूप में पदस्थ रहे हैं। नवपदस्थ कलेक्टर शर्मा का अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इसके पश्चात नवदस्थ कलेक्टर शर्मा ने उपस्थित अधिकारियो से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने इस दौरान पीएम आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण की प्रगति, धान उठाव की प्रगति, राजस्व प्रकरणों का निराकरण आदि की जानकारी ली। उन्होंने टीम भावना के साथ बेहतर काम करने की अपेक्षा की।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, एआर टंडन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News

null