रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तीन अधिकारियों की नई पदस्थापना, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

देखें लिस्ट.

Update: 2026-07-13 07:45 GMT

रायपुर: गृह विभाग ने रायपुर कमिश्नरी में तीन नियुक्ति की है।  छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक आधार पर जारी इस आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार:
तारकेश्वर पटेल, जो वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन मध्य, कमिश्नरेट रायपुर के पद पर पदस्थ थे, उन्हें पुलिस उपायुक्त, जोन मध्य, कमिश्नरेट रायपुर बनाया गया है।
दीपमाला कश्यप, जो जनरल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, बिलासपुर के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त, जोन उत्तर, कमिश्नरेट रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अर्चना झा, जो अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, हेडक्वार्टर, प्रशिक्षण, डीसीबी, अजाक एवं सीएडब्ल्यू, कमिश्नरेट रायपुर के पद पर थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), कमिश्नरेट रायपुर नियुक्त किया गया है।

 

Tags:    

Similar News