Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शराब की नई रेट लिस्ट जारी की है, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रदेश की सभी शराब दुकानों में लागू होगी। इस नई सूची में अंग्रेजी, देशी और बीयर की कीमतें शामिल हैं। सूची में देशी शराब की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, विदेशी शराब की कुछ प्रीमियम बोतलों के रेट में मामूली कमी की गई है। इसका असर प्रीमियम विदेशी शराब खरीदने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, जिन्हें नई कीमतें दुकानों पर देखने को मिलेंगी। बीते साल 2025 में प्रदेश में देशी, विदेशी और बीयर की कीमतों में कुछ कमी की गई थी।
इस बार की नई रेट लिस्ट में किसी बड़े बदलाव की जगह नहीं है। अधिकारीयों ने बताया कि यह नई सूची प्रदेश में शराब बिक्री को नियमित करने और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से जारी की गई है। नई रेट लिस्ट लागू होने के बाद दुकानों पर कीमतों का पालन अनिवार्य होगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे नई सूची के अनुसार ही शराब खरीदें और किसी प्रकार के गलत रेट या अवैध बिक्री की शिकायत प्रशासन को तुरंत दें। इस बार केवल कुछ विशेष प्रीमियम विदेशी शराब की कीमतों में ही मामूली बदलाव किया गया है, अन्य शराब और बीयर की कीमतें पिछले साल जैसी ही बनी रहेंगी। नई रेट लिस्ट लागू होने से उपभोक्ताओं को वर्तमान बाजार दरों का स्पष्ट ज्ञान होगा और अवैध मुनाफाखोरी की संभावना भी कम होगी।